Typing in Hindi in Android or iOS by Gboard, Microsoftk Swift keyboard

भारत में हम अपनी मातृभाषा को भी अंग्रेजी में लिपिबद्ध करते हैं। हमें चाहिए की हम अपनी लिपि में ही लिखें तथा बोले। हिन्दी को देवनागरी लिपि में लिखने से पहले हमे हिन्दी के कुछ पहलुओं को अवश्य जान लेना चाहिए। स्वर, व्यंजन, मात्रा, हलन्त, अनुस्वार, विसर्ग, गृहीत, संयुक्त व्यंजन, अनुनासिका, आदि की साधारण सी जानकारी होनी चाहिए। 
स्वर : अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, अं(अनुस्वर), अः(विसर्ग), 
व्यंजन :  क, ख, ग, घ, ङ, ( कण्ठस्य) ।।  च, छ, ज, झ, ञ, ( तालव्य) ।।  ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़ ( मूर्धन्य) ।। त, थ, द, ध, न ( दन्त्य) ।। प, फ, ब, भ, म ( ओष्ठय) ।। य, र, ल, व ( अंतःस्थ) ।।  श, ष, स, ह (), क्ष, त्र, ज्ञ, श्र ( संयुक्त व्यंजन)
हलनत चिह्न ( ् ) :  क्+अ = क, सभी व्यंजन के स्वर 'अ' ध्वनि आती है इसी कारण से व्यंजनों का उच्चारण शुद्ध करने के लिए हलन्त का प्रयोग किया जाता है जिससे अब व्यंजन के उच्चारण में स्वर का अभाव रहता है। जैसे - 
विद्यालय= वि+द्+या+ल+य, ।।  जगत्= ज+ग+त्
मात्रा  : ा,  ि,  ी,  ु ,   ू ,    े,   ै,  ो,  ौ,  ़,    ं,  ॉ,  ः,  ॅ, ृ, ँ ,  ।
अनुस्वार ( शिरोबिंदु) :  ंं , अं
विसर्ग  :   ः   , अः 
अनुनासिक ( चन्द्रबिन्दु)  :   ँ
अर्धचन्द्र  :   ॅॅ
एंड्रायड , आईओ एस , वीडो में गूगल बोर्ड  या माइक्रोसॉफ्ट स्वीफट किबोर्ड या गूगल इंडिक कीबोर्ड की सहायता से कैसे सरलता से अपने भावों को हिन्दी में लिख सकते हैं। जिन व्यंजनों के नीचे ये हलनत ( ् ) या हल चिह्न रहता उन्हें शुद्ध वर्ण के रूप में जाना जाता है। जैसे - क्   'क' के नीचे हलन्त होने के कारण 'क' को  'क' पढ़ा जाएगा। इसमें स्वर का अभाव रहेगा। 
किसी भी व्यंजन में 'र' के संयोग की चार अभिव्यक्ति होती है । जैसे - प्रकार, धर्म, राष्ट्र, सरकार । 
किसी भी व्यंजन में हलन्त या शुद्ध व्यंजन के बाद में 'र' व्यंजन का इस्तेमाल करने से 'र' की मात्रा नीचे बनती है। जैसे - क् + र = क्र
क् + र = क्र , ख् + र = ख्र , ग् + र  = ग्र , घ् + र  = घ्र , च् + र  = घ्र , छ् + र  = छ्र , ज् + र  = ज्र , झ् + र  = झ्र , ट् + र  =  ट्र , ठ् + र  = ठ्र , ड् + र  =  ड्र , 
ढ् + र = ढ्र , ण् + र = ण्र , त् + र  = त्र , थ् + र  = थ्र , द् + र  =  द्र , ध् + र  =  ध्र , न् + र  =  न्र , प् + र   =  प्र , फ् + र  =  फ्र , ब् + र  =  ब्र , भ् + र =  भ्र , 
म् + र =  म्र , य् + र =  य्र , र् + र =  र्र , ल् + र =  ल्र , व् + र =  व्र , श् + र = श्र , ष् + र  =  ष्र , स् + र  = स्र , ह् + र =  ह्र , ज्ञ् + र =  ज्ञ्र , क्ष् + र =  क्ष्र , 
श्र् + र = श्र्र  । 
किसी भी व्यंजन से पहले हलंत 'र्' लगाने से 'र' व्यंजन के ऊपर मात्रा के रूप में बनता है। जैसे 
र् + क = र्क  , र् + ख = र्ख , र् + ग = र्ग ,  र् + घ = र्घ , र् + च = र्च , र् + छ = र्छ , र् + ज = र्ज , र् + झ = र्झ , र् + ट = र्ट , र् + ठ = र्ठ , र् + ड = र्ड  , र् + ढ = र्ढ ,  र् + ण = र्ण  ,  र् + त = र्त , र् + थ = र्थ , र् + द = र्द , र् + ध = र्ध ,  र् + न = र्न  ,  र् + प = र्प  ,  र् + फ = र्फ  ,  र् + ब = र्ब ,  र् + भ = र्भ ,  र् + म =र्म  ,  र् + य = र्य  ,  र् + र = र्र  ,  र् + ल = र्ल ,  र् + व = र्व  , र् + श = र्श ,  र् + ष = र्ष  ,  र् + स = र्स ,  र् + ह = र्ह  ,  र् + ज्ञ = र्ज्ञ ,  र् + क्ष = र्क्ष  , र् + श्र = र्श्र । 
हलन्त 'ह्' व्यंजन के बाद ण,म,र,द,व, व्यंजन  होने से उसकी अभिव्यक्ति इस प्रकार होती है। जैसे - 
ह् + ण = ह्ण ,  ह् + म = ह्म , ह् + र = ह्र , ह् + व = ह्व  , ह् + न = ह्न  ,  ह् + य = ह्य , ह् + ल = ह्ल ।
हलन्त 'द्' व्यंजन के बाद ग, घ, द, ध, ब, भ, म, य, र, व  आदि व्यंजनों के आने से उनकी अभिव्यक्ति इस प्रकार होती है। जैसे - 
 द् + ग = द्ग ,  द् + घ = द्घ ,  द् + द = द्द ,  द् + ध = द्ध , द् + ब= द्ब ,  द् + भ = द्भ ,  द् + म = द्भ  , द् + य = द्य , द् + र = द्र , द् + व = द्व , 
हलन्त 'श' व्यंजन के बाद च, व, ल, र, न, आदि व्यंजन आने से उनकी अभिव्यक्ति इस प्रकार होती हैं। जैसे - 
 श् + च = श्च , श् + व = श्व ,   श् + ल = श्ल ,  श् + र = श्र , श् + न = श्न
हलन्त 'क्' व्यंजन के बाद त, ष लगाने से उसकी अभिव्यक्ति इस प्रकार होती हैं। जैसे - 
क् + त = क्त ,  क् + ष = क्ष 
हलन्त 'त्' व्यंजन के बाद 'त' लगाने से उसकी अभिव्यक्ति इस प्रकार होती हैं। जैसे - 
त् + त = त्त  
हलन्त 'ट' व्यंजन के बाद ट, ठ व्यंजन लगाने से उसकी अभिव्यक्ति इस प्रकार होती हैं। जैसे - 
ट् + ठ = ट्ठ , ट् + ट = ट्ट 
संयुक्त व्यंजन का निर्माण - क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
क् + ष = क्ष,  त् + र = त्र,  ज् + ञ = ज्ञ, श् + र = श्र
हलन्त ्  का प्रयोग अन्य व्यंजनों के साथ। जैसे -
क्+क= क्क, क् + थ = क्ज,  क्+ट=क्क, क्+प=क्ष, क्+ख=क्ख, क्+ग=क्ग
फ् + थ = फ्थ, फ्+ब=फ्ब, फ्+म=फर्म, फ्+ह=फ्ह
व्यंजनों के साथ 'ऋ' के संयोग से शब्द निर्माण। जैसे - 
कृपा, गृह, घृणा 
Hindi typing in Android or iOS by Gboard , Microsoft Swift keyboard, Google Indic keyboard



Comments